अमिट यादें's image
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

 

याद है मुझे आज भी 
तुम्हारे साथ कुछ क़दम चलना
पथ में चंचल हवाओं का मचलना
उड़ती लटों को बार बार सँवारना
मुस्कुरा कर एक दूजे को देखना
पलकों को शरमा कर झुकाना
पैरों में ढीली सी चप्पल संग चलना
थक कर किसी पत्थर पर ठहरना
होंठ बंद होने पर भी
मन की भाषा को पढ़ना
दुपट्टे को बार बार सँभालना
मंद बहती बयार संग
कुछ क़दम चलना 
याद है मुझे आज भी 
साथ होने के अहसास को

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts