
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes
1.
मैंने हमेशा प्रार्थना की
तुम्हारा पत्थर सा हृदय पिघल जाए
ईश्वर भी बेबस है
मनुष्यों के आगे,
तुम नहीं पिघले
आख़िरकार,
ईश्वर ने पिघला दिए
पत्थर।
2.
बालू में चमकता पत्थर
पाते ही
ईंट और गारे में सनी
अपनी माँ को देखा
और भागी
पीपल के पेड़ के पीछे
सूखी पत्तियों को बना आसन
पूरे भाव से कर दी
प्राण प्रतिष्ठा
दोनों हाथों
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments