
0 Bookmarks 115 Reads0 Likes
ये
बहती हवाएँ
तेरी
यादों की
चिट्ठियाँ लेकर आती हैं,
हल्के हल्के से
मेरे कमरे की
खिड़कियों को खड़खड़ाती हैं,
और
कमरे में
तेरे चिह्नों को
चूमती हैं,
मुझे
झकझोरते हुए
वापस लौट जाती हैं
जवाब लेकर,
जहाँ से आती हैं।
वापस चली जाती हैं,
दूसरी चिट्ठी लेने।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments