सौंपता हूँ तुम्हें's image
0 Bookmarks 92 Reads0 Likes

भटक चुका बहुत,
हे प्रभु मैं 
अपने आप को 
सौंपता हूँ तुम्हें,
अपनी मृत्यु के पहले ही।
चारों तरफ़ से 
मुझे  घेरे  हैं 
अहंकार... ईर्ष्या... द्वेष.. घृणा... काम...
क्रोध का 
मैंने 
अपने चारों तरफ़ 
जाल सा बुन लिया है।
मैं पेड़ होना चाहता हूँ,
ढेला मारे 
मेरे फलों को तोड़ कर 
कोई भी चला जाए।
मैं नदी होना चाहता
बहता रहूँ अविरल।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts