
0 Bookmarks 34 Reads0 Likes
वह
दिल की
कहती कुछ नहीं है,
बहुत ख़ुश होती है
तो हल्के से,
आँखें झुकाकर
मुस्कुरा देती है।
दु:खी होती है
तो रो देती है।
हर स्थिति में,
मैं
उसे
ताकता रहता हूँ,
समझ कुछ नहीं पाता।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments