
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes
पल-पल
दिन प्रति दिन
मृत्यु की तरफ़
बढ़ते जा रहे हैं।
मुट्ठी में बंद रेत की
तरह
कस कर समय को
पकड़ने की कोशिश करता हूँ
पर
वह
सरकता जा रहा है,
फिसलता जा रहा है
हाथ से।
मैं उसे
हर रोज़
देखता हूँ
ढलते सूरज में,
गहराते अंधकार में,
खिलते फूल में
जलती चिता में।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments