
0 Bookmarks 88 Reads0 Likes
अच्छे
समय के लिए
सपनों को,
कल पर
टालते रहे,
मन
बहलाने को
रोज,
नये नये
बहाने बनाते रहे,
भाग्य को कोसते रहे।
बिना
पैरों के
लोग,
देखते-देखते
आसमान में
छा गए।
और
हम
अच्छे कल का
इंतज़ार करते रह गये।
जो
बार-बार
आया,
और
आया ही नहीं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments