
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes
फूलों को मत तोड़ो
छिन जायेगी मेरी ममता
हरियाली को मत हरो
हो जायेंगे मेरे चेहरे स्याह
मेरी बाँहों को मत काटो
बन जाऊँगा मैं अपंग
कहने दो बाबा को
नीम तले कथा-कहानी
झूलने दो अमराई में
बच्चों को झूला
मत छाँटो मेरे सपने
मेरी ख़ुशियाँ लुट जायेंगी।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments