
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes
कोरोना ने ज़िंदगी के
कैनवास पर रंग दी है
ख़ौफ़ की चित्रकारी
घर बन गये हैं पिंजरे
विकसित होने के सारे दावे
धाराशायी हो गये हैं
एक वायरस ने
बता दी है औक़ात
पर, पेड़, पहाड़, नदी
और हवा मुस्करा रहे हैं
चहकने लगी हैं चिड़ियाएँ
विहँसने लगे हैं फूल-पौधे
नीला हो गया है आकाश
निर्मल हो गई है
नदी की धारा भी
आत्मसात करने होंगे
कोरोना के सबक़
त्यागने होंगे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments