
0 Bookmarks 110 Reads0 Likes
मैं एक कवि बनना चाहता हूँ!
टूटी फूटी दो चार
लाइनों को जोड़कर
विसर्ग, मात्राओं की
परवाह किए बग़ैर
कोई नई, आधुनिक पद्धति की
कविताएँ रचना चाहता हूँ।
मैं एक कवि बनना चाहता हूँ॥
चिड़ियों के चहचहाने
झरनों के बहने
मूक खड़े पर्वतों के कुछ कहने
से लेकर हल चलाते किसान
उसके बैल और
निर्जीव समझे जाने वाले
हल तक पर लिखना चाहता हूँ।
मैं एक कवि बनना चाहता हूँ॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments