
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes
मेरे बचपन का सूरज
कभी मैदान, कभी खेत—
कभी नदिया के पार से निकलता था,
कभी किसी पर्वत की चोटी पर
धीरे-धीरे चढ़कर
हल्की हल्की थपकियाँ दे,
मुझको जगाता था,
और कभी-कभी तो
दूर तक, क्षितिज में ही रहते हुए
रेलगाड़ी के डिब्बे से मुझको बाहर बुलाता था,
कभी किसी मुँडेर पर चढ़,
किसी आम की अमराई में,
अंम्बियो के बीच से ताक-झाँक कर
मुझको चिढ़ाता था!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments