
0 Bookmarks 19 Reads0 Likes
वसंत ऋतु की किशोरी धरती
रंग बिरंगे फूल पत्तियों की
घाघरा-चोली पहन,
कोयल की कूक
और भ्रमर का संगीत सुन,
तितली के पंखों पर उड़ती
धीरे-धीरे किशोरी से बनती है युवती,
आकाश का सूर्य
शीत पर विजय पाता,
अपने चढ़ते यौवन के ताप—
प्रखर प्रताप से कुछ-कुछ मदमाता
धरती पर दृष्टि पड़ते ही
सम्मोहित हो उठता है,
उसको ब्याह लेने को
प्रेमोपहार स्वरूप,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments