
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
एक महानगर के छोटे-से फ़्लैट की बालकनी में,
एक छोटे-से गमले में,
मैंने रोपा है
एक सदाबहार-सदाफुली का पौधा,
बालकनी में गर्मियों की धूप आकर
घंटों उसे झुलसाती है
और शीत ऋतु में,
उससे मुँह मोड़ कर
उसे महीनों थरथर कँपाती है,
कई बार भूल जाती हूँ
उसको मैं सींचना,
पानी के अभाव में यह कुछ तो घबराता है,
परंतु जल पीकर कुछ ही मिनटों में
हर्षित हो जाता है,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments