मेरी रचनात्मकता's image
NaN min

मेरी रचनात्मकता

सरोजिनी पाण्डेयसरोजिनी पाण्डेय
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

कुछ कण विचार के बहुत सूक्ष्म
मानस पर मेरे तिरते हैं,
चेतना धरातल पर मेरे
वे कभी-कभी आ गिरते हैं,
 
यदि उर्वर हो मेधा मेरी
वे युग्म रूप ले लेते हैं,
ले कर के फिर कुछ गर्भकाल
वे 'रचना भ्रूण' पनपते हैं,
 
जब गर्भकाल पूरा होता
कुछ पीर प्रसव-सी होती है,
कुछ  लेकर श्रम, कुछ पीड़ा दे
एक रचना नई जन्मती है,
 
इस नन्ही 'रचना शिशु' को मैं
निज भावों से नहलाती हू

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts