
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
अक़्सर गाहे-बगाहे, जब-तब
याद आ जाती है
मुझे, मेरी माँ!
मुझसे कई-कई वर्ष छोटे
मेरे सहोदरों के गर्भ-भार से शिथिल होती
साँवली-सलोनी, फ़ुर्तीली, मेरी माँ!
चाहे और अनचाहे भी
कभी-कभी अपनी ही संतति से,
कुछ परेशान, कुछ झुँझलाई हुई लगती
मेरी माँ,
सर्दी की रातों में अपनी रजाई में
हमको समेट, भूतों-परियों के क़िस्से सुनाती
थकी-माँदी उनींदी
मेरी माँ,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments