
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
एक मधुर-मंद स्वर वंशी का
कानों में जब आ पड़ता है,
कोलाहल से पीड़ित मन को
वह त्वरित शांति से भरता है,
तन मन की क्लान्ति दूर करने
इच्छित होती है मंद पवन
पर तेज़ हवा के झोंकों से
भर जाती है मन में उलझन मन,
मंथर गति से बहती नदियाँ
पोषण करती हैं वसुधा का
और तीव्र वेग जल प्लावन का
करता विनाश जन औ'धन का
थिर तरल -तरंगें सागर की
लख हो जाता मन मुदित-मगन<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments