
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes
यह जीवन है जल की धारा
बाधाएँ शिलाखंड सी हैं,
जब आ गिरती हैं धारा में
प्रवाह को बाधित करती हैं,
मन की दृढ़ता, पौरुष-बल को
यदि तुम कुठार सम कर लोगे,
उस शिलाखंड को चूर-चूर
छोटे कंकर-सा कर दोगे,
जब शिलाखंड खंडित होगा
धारा अबाध हो जाएगी,
अविरल बहती जीवनधारा
कंकर को स्वतः बहायगी,
कंकर, धारा में बहने से
शिवलिंग स्वयं बन जाएँगे
जीवन की बहती
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments