
0 Bookmarks 51 Reads0 Likes
ये साँवले धुँधले से, नंगे शरीर
चिकनी त्वचा वाले बीतते हुए
'चोर क्षण' हाथों से यूँ ही फिसल जाएँगे
हम तुम जान भी न पाएँगे
कहाँ, कब सरक गए ये पल?
और फिर किसी दिन
बीते हुए, चिकने, हाथों से फिसल गए-से
इन पलों कीआत्मायें, तुम्हारे अनजाने में
धर कर 'भूत' रूप
करते हुए अट्टहास
आकर तुम्हारी यादों में
हमको–तुमको रह-रहकर डराएँगी
डरो मत!!!
हो जाओ सावधान
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments