
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
यह शाश्वत, अतृप्त, अमरत्व की प्यास
मर्त्य-मानव से क्या-क्या करवाती है!
अभेद्य दुर्ग, अनुपम मंदिर-महल
यही अनबुझ प्यास तो मानव से बनवाती है,
कंदराओं के भित्ति-चित्र, शिलाओं के अमिट लेख,
चिकित्सा जगत के जीवनवर्धक
अनुपम उपहार,
पीड़ाहीन रहने के लिए
विज्ञान की खोजें और नए-नए आविष्कार!
भला किसके लिए जाते हैं?
क्या ये सभी हमारी अंतर्निहित
अमरत्व की प्यास को ही नहीं जताते ह
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments