
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
शहर में सात हिन्दुओं की हत्या
एक अल्पसंख्यक आग में झुलसा
समुदाय विशेष पर गोलियों का क़हर बरपा
पानी के झगड़े में एक दलित मर गया।
विकास क्रम में आदमी कहाँ से कहाँ पहुँच गया।
अब आदमी संज्ञा नहीं विशेषण बन गया।
हिन्दू अल्पसंख्यक समुदाय विशेष दलित
सब ओर मर रहे हैं
इनमें आदमी और आदमियत कहाँ हैं
इसी पर अफ़सोस कर रहे हैं
शायद अब आदमी ने मरना छोड़ दिया
मरने पर वह समुदाय विशेष का हो गया
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments