अजनबी सी रात आयी's image
NaN min

अजनबी सी रात आयी

सरिता यादवसरिता यादव
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes

अजनबी सी रात आयी।

न जाने किसे -
अपना बनाने आयी?

एक-एक क्षण नया
पंख फैलाती आयी।
हर सभी को
अपना बनाती आयी।

चाँद तारे रात काली साथ-
हल्की-हल्की हवा लायी
थके-थके से मन को
आनंदित करने आयी।

आप-धापी से ऊब चुके हैं,
अपने को भूल चुके हैं,
बिछड़ों को मिलाने आयी
अजनबी सी रात आयी,
सभी को अपना बनाने आयी।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts