
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes
अपने अंदर के ख़ालीपन को भरने के लिए,
आस पास बहुत भीड़ जमा कर रखी है,
कुछ साज़ो-समान है, कुछ लोग हैं, कुछ शौक़ हैं
और कहने को कुछ ज़रूरी काम हैं।
जोड़ लिया है ख़ुद को काग़ज़ से, रेशम से
बेतार से और बेवजह के प्यार से,
कोई न कोई चाह बाक़ी है पूरी करने को,
गिने चुने पल और बहुत सारी भाग दौड़
बस एक पल ही नहीं है ठहरने को।
व्यस्तता कल ओढ़ ली, थी ज़रूरत या शौक़ थी,
किन्तु आज यह मजबूरी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments