
0 Bookmarks 65 Reads0 Likes
तुम्हीं हो सुमन, तुम्हीं हो सौरभ।
माँ तुम इस बग़िया का गौरव॥
तेरी कोख में हुए पल्लवित,
तूने ही आकार दिया,
अपने सुख को वार के हम पर,
सुंदर ये संसार दिया॥
चोट न लग जाए कहीं हमको,
क़दमों के नीचे हाथ दिया,
छलनी हुआ हाथ भी तेरा,
फिर भी ना अफ़सोस किया।
कभी डाँटकर, कभी प्यार से
जीवन का हर ज्ञान दिया,
और न्योछावर तुमने हम पर,
जीवन का आनंद किया।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments