स्मृतियाँ स्नो फ़ॉल सी's image
NaN min

स्मृतियाँ स्नो फ़ॉल सी

सरिता अंजनी सरससरिता अंजनी सरस
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

स्मृतियाँ स्नो फ़ॉल सी हैं
गिरती हैं और जम जाती हैं
बर्फ़ सी . . . 
रेत के मानिंद फिसल चुका अतीत
अपने वर्तमान में कितना कड़वा होता है
स्मृतियों में उतना ही सुंदर। 
 
कोरोना का क़हर और युद्ध की विभीषिका के बीच
वक़्त ने सदमे भरी एक गहरी साँस ली
एकाएक पेड़ों के पत्ते झुलस गए। 
पक्षियों को नहीं पता
यूक्रेन रूस युद्ध क्यों, क्या, कैसे? 
पर उन्हें जीवन में आए संकट पता है। 
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts