प्रेम की पीड़ा's image
NaN min

प्रेम की पीड़ा

सरिता अंजनी सरससरिता अंजनी सरस
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes

नफ़रतों की साज़िश से
जब कुतरा जाने लगा
मेरे प्रेम का पंख
मैंने यादों के वितान से एक जुगनू निकाल
टाँक दिया उदासी के माथे पर
 
प्रेम में उपजी पीड़ा नितांत अकेली होती है
आँखों के नमकीन पानी से
पीड़ा के खेत लहलहा उठते हैं
 
एक दिन मेरे मौन पर
भारी पड़ गया था एक आँसू
मैंने वो आँसू हथेली पर लिया 
और सींच डाली अपनी भाग्य रेखा 
 
क़लम जो कि मेरे ज़िन्दा होने का सबूत

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts