एक थी उम्मीद's image
NaN min

एक थी उम्मीद

सरिता अंजनी सरससरिता अंजनी सरस
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

बहुत दिनों बाद
खूँटी पर टँगी उम्मीद को उतारा
धोया, पोंछा, 
फिर निचोड़ कर टाँग दी
किसी खूँटी पर . . .! 
 
और
दरख़्तों के बीच
अक्षत की तरह फैली धूप को
बटोरते हुए, 
एक पेशानी शाम की
सिलवटों के बाद . . .! 
 
पहुँची टँगी हुई उम्मीद को लेने
मगर देखती हूँ, 
वो उम्मीद
किसी और के कंधे पर टँगी थी . . .!! 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts