
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
अपने अपने धर्म युद्ध में लिप्त No posts
अक्सर देखा है उसे ...
परिस्थितियों के चक्रव्यूह
भेदने की जद्दोजहद में .....
कभी 'वह' –
लगभग हारा हुआ सा
उस युवा वर्ग का हिस्सा बन जाता है
जो रोज़, एक नौकरी ...एक ज़मीन की होड़ में
नए हौसलों...नई उम्मीदों को साथ लिए निकलता है
और हर शाम –
मायूसी से झुके कंधे का भार ढोता हुआ –
उन्ही तानों, तिरस्कार और हिकारत भरी
नज़रों के बीच लौट आता है
No posts
No posts
No posts

Comments