मन's image
0 Bookmarks 36 Reads0 Likes

अभी बूढ़ा तो नहीं हुआ हूँ 
हाँ लगता ज़रूर हूँ
बालों को तो रंग लेता हूँ
काली स्याही से
निकाल दवात की गहराई से
पर समझ नहीं आता
इन रोओं का क्या करूँ?
 
बहुत शर्मिन्दा करती हैं
ये खुली हवादार खिड़कियाँ
नये पल्ले भी नहीं लगा सकता
चौखट जो सड़ गए हैं
पिलर शायद मज़बूत है
मगर पोताई झड़ गई है दिवाल पर
झुर्रियाँ और शिकन पड़ गई है
 
सारे तार पुराने-जर्जर हो गए हैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts