नव इतिहास's image
0 Bookmarks 79 Reads0 Likes

स्वर्ण परिंदे का स्वर्णिम सत्य, कसौटी पे कसना होगा। 
ग्रंथों की ग्रंथियों में घुसकर, ग्रंथ का रस चखना होगा॥ 
अब तक के इतिहास ने हमें, भ्रमित कर के रक्खा है। 
इतिहास से इतिहास सरेख, नव इतिहास रचना होगा॥ 
 
वेदना यह व्यथित मन की, जाकर मैं किससे कह दूँ। 
कौन है यहाँ सुनने वाला, ज़ाहिर हो जिससे कह दूँ॥ 
दिलोदिमाग़ में बैठा दी हैं, खिलजी बाबर की यात्राएँ। 
भला उस मन में कैसे भरूँ, मैं वीर पुत्रों की गाथा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts