मेरी पलकों की नमी's image
NaN min

मेरी पलकों की नमी

सपना मांगलिकसपना मांगलिक
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes

मेरी पलकों की नमी, 
तेरी पलकों से बह जाती है
जो कहता नहीं तू, वो 
तेरी आँखें कह जाती हैं
 
हर क़तरे में लहू के शामिल है, 
कैसे बताऊँ उसे
सिल जाते हैं होंठ हरबार, 
और ज़ुबाँ दग़ा दे जाती है
 
कोई तो बात होगी जो मिलके 
भी ना मिला वो मुझे
ये मोहब्बत का ही बूता है, 
कि हर सितम सह जाती है
 
बनाये थे महल ख़्वाबों के, 
सब ताश से बिखर गए
आरजू तमाम आजकल 
अपनी, घरौंदे रेत सी ढह जाती है
 
ज़ह्नसीब हैं वो, हासिल 
होती है मोहब्बत जिनको
बदनसीब ‘सपना’ कि 
अक़्सर कमनसीब रह जाती है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts