
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
अमीरज़ादों पे नहीं मिला,
शख़्स-ए-आम पे तो मिलेगा
ग़रीब हैं शाह जिस सुकून से,
वो आवाम पे तो मिलेगा
ऐ दिल ले आ कहीं से,
मुट्ठी भर प्यार मुझे
माना नहीं धूप सा सस्ता,
दिल के दाम पे तो मिलेगा
दिल देकर भी मिला ना,
जो कहीं चैन हमें
ग़म-ए-मयखाने में, आँसुओं के
दाम पे तो मिलेगा
ना नींद खोकर पाया,
ना अश्क बहाकर अगर मिला
वफ़ा ना सही ‘सपना’, उसकी बेवफ़ाई के
नाम पे तो मिलेगा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments