पीढ़ियाँ's image
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes

हम पीते थे चाय एक साथ 
फुटपाथ पर बैठते थे 
अपने ग़म बिछाकर 
बतियाते थे दुनिया की, जहान की 
गलियाते थे 
साहित्यिक चूतियापे को 
मठों को, मठाधीशों को 
पत्रिकाओं के संपादकों को 
प्रकाशकों के कारनामों को 
आलोचकों की क्षुद्रताओं को।
पिछले दरवाज़े से पुरस्कार झटकता कोई शख़्स
हमें नागवार गुज़रता था 
पुस्तक विमोचन समारोहों को हम 
कहा करते थे 
भाँड-मिरसियों

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts