यह चश्मा है श्रीमान's image
NaN min

यह चश्मा है श्रीमान

संजीव बख्शीसंजीव बख्शी
0 Bookmarks 28 Reads0 Likes

यह चश्मा है
पढ़ने का चश्मा श्रीमान  


आप पढ़ते हैं
चश्मा चढ़ाते हैं  


चश्मा चढ़ाते हैं
ज़रूर कुछ पढ़ते हैं  


पत्नी ने अभी कहा
“अजी सुनते हो ........ ......”
आपने चश्मा चढ़ा ली  


रोज़ की तरह शाम देर से लौटा है
बेरोज़गार बेटा
आपने चश्मा चढ़ा ली है  

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts