वे पहाड़ हो गए हैं's image
NaN min

वे पहाड़ हो गए हैं

संजीव बख्शीसंजीव बख्शी
0 Bookmarks 58 Reads0 Likes

नापी जाती है
सड़क की ऊँचाई, किनारों से
उसके अपने किनारों से ।

ताज्जुब की बात नहीं
भूल गए हैं लोग
सड़क पर पैरों से चलना और
स्ड़क की ऊँचाई को महसूसना

इंसानी चहल-पहल से दूर
वे पहाड़ हो गए हैं

बात-बात में वे
समुद्र तल की चर्चा करते हैं ।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts