
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
बहुत दूर जाने
बहुत दिनों बाद
ज़िंदगी में मिलने पर
ऐसे ढुलकते आँसू
जैसे गालों पर पड़ी हो ओस
तब भीगता है मन।
उन आँसुओं में से
कुछ आँसू ऐसे भी
जो बचाकर रखे
यादों की किताबों में
जब याद आयी
खोली किताब
ज़िंदगी के क़िस्से
अक्षरों में लिखे
आँसुओं में घुल गए
धुल गए।
वक़्त को दोहराता
वसंत का मौसम
हर साल आता
मीठी आवाज़ कोयल के संग
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments