सूरज's image
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes

हर रोज़ की तरह 
होती विदाई सूरज की
सूर्यास्त होता ये भ्रम
पाले हुए वर्षों से 
पृथ्वी के झूले में 
ऋतु चक्र का आनन्द लिए 
घूमते जा रहे 
सूर्योदय–सूर्यास्त की राह 
मृगतृष्णा में। 
सूरज तो आज भी 
चला रहा ब्रह्माण्ड 
सूरज से ही जग जीवित
पंचतत्त्व अधूरा 
अर्थ-महत्त्व ग्रहण का सब जानते 
हे सूरज 
तुम कभी विलुप्त न होना।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts