
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
प्यार के हसीं पल
समय के साथ खिसक जाते
जैसे रेत मुठ्ठी से खिसकती
निशां विस्मित नज़रों से देखते
वो स्थान जो अब
अपनी पहचान खो चुके
दरख़्त उग आए
इमारतें ऊँची हो गईं
खिड़कियाँ चिढ़ा रहीं
सड़कें हो गईं भुलैया
प्रेम पत्र के कबूतर मर चुके
आँखों से ख़्वाब का पर्दा
उम्र के मध्यांतर पर गिर गया
कुछ गीत बचे
वो जब भी बजे
दिलों के तार छेड़ गए
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments