रात (संजय वर्मा ’दृष्टि’)'s image
NaN min

रात (संजय वर्मा ’दृष्टि’)

संजय वर्मा 'दृष्टि’संजय वर्मा 'दृष्टि’
0 Bookmarks 72 Reads0 Likes

चमकते जुगनू
लगते चराग़ों से
कुछ फूल खिलकर
कर रहे बातें रातों से
 
कैसे करें भँवरे मुहब्बत फूलों से
ख़ुश्बुओं ने कर ली है बातें
तितलियों से
 
रात में खिले फूलों से
उड़ी ख़ुश्बुएँ
और
चमकते हुए जुगनुओं को
देखो, टिमटिमाते हुए
 
हैरान/मदमस्त हो जाओगे
क़ुदरत की दस्तकारी पर
तभी समझ भी सकोगे कि
रात सुहानी क्यों हुआ करती।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts