प्रेम (संजय वर्मा ’दृष्टि’)'s image
NaN min

प्रेम (संजय वर्मा ’दृष्टि’)

संजय वर्मा 'दृष्टि’संजय वर्मा 'दृष्टि’
0 Bookmarks 77 Reads0 Likes

लहराती ज़ुल्फ़ों में 
ढंक जाती तुम्हारे माथे की 
बिंदिया 
लगता है जैसे बादलों ने 
ढाँक रखा हो चाँद को। 
 
कलाइयों में सजी चूड़ियाँ 
अंगुलियों में अँगूठी के नग से
निकली चमक 
पड़ती है मेरी आँखों में 
जब तुम हाथों में सजे 
कंगन को घुमाती हो। 
 
सुर्ख़ लब
कजरारी आँखों में लगे 
काजल से 
तुम जब मेरी और देखो 
तब तुम्हें कैनवास पर 
उतरना चाहूँगा। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts