
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
हिचकियाँ जब आतीं
वह याद दिलातीं
संगिनी के पलों को
साथ फेरों का संकल्प
दुःख-सुख की साथी
एकाकीपन खटकता
परछाई नापता सूरज
पहचान वाली आवाज़ों में
खोजता मुझे दी जाने वाली
तुम्हारी जानी पहचानी पुकार
आँगन-मोहल्ले में सूनापन
विलाप के स्वर
तस्वीरों में क़ैद छवि
बहते अश्रु
तेज़ हो जाते
तुम्हारी पुण्य तिथियों पर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments