खो गई हैं बेटियाँ's image
NaN min

खो गई हैं बेटियाँ

संजय वर्मा 'दृष्टि’संजय वर्मा 'दृष्टि’
0 Bookmarks 62 Reads0 Likes

नन्ही हथेली में
पकड़ना चाहती है चाँद को। 
ज़िद करके
पाना चाहती चाँद को। 
 
छुप जाता है जब
माँ को पुकारतीं, पाने चाँद को। 
थाली में पानी भरकर
परछाईं से बुलाती माँ चाँद को। 
 
छपाक से पानी में
हाथ डाल पकड़ना चाहती चाँद को। 
छुपा-छाई खेलते हुए
बिटियाँ पा जाती है चाँद को। 
 
चाँद तो अब भी आकाश में
बिटियाएँ कम हो गईं पाने चाँद को। 
कम हो गई बेटियाँ

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts