दीमक's image
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

पिता की किताबें 
लिखी थी उन्होंने
रात रात भर जाग कर
कल्पनाओं के भावों से
घर की ज़िम्मेदारी निभाने के साथ।
 
कहते साहित्य की पूजा
ऐसे ही होती 
साहित्य का मोह भी होता 
जो लगता, तो अंत तक साथ
नहीं छोड़ता
इसलिए कहा भी गया कि
शब्द अमर है।
 
पिता का चश्मा, क़लम, ’कुबड़ी’1
अब सँभाल के रखे
उनकी किताबों के संग
ऐसा लगता घर म्यूज़ियम, लायब्रेरी हो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts