
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
बेटी अब घुटने चलने लगी सँभलती वो अब धीरे-धीरे
खड़ी होकर चलने लगी डगमगाती अब वो धीरे-धीरे
कहीं गिर ना जाये मन कहता है चलो ज़रा धीरे-धीरे
पहली बार छोड़ने गया स्कूल, आँसू टपके धीरे-धीरे
बिटिया बनी अफ़सर सपने सच होने लगे मेरे धीरे-धीरे
बिटिया की शादी विदाई पग चलने लगे मेरे धीरे-धीरे
पीछे मुड़कर बाबुल देखे आँखें कह रहीं धीरे-धीरे
बूढ़ा हो जाऊँ बिटिया से मिलने जाऊँगा धीरे-धीरे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments