खट्टे अंगूर's image
NaN min

खट्टे अंगूर

संजय पुरोहितसंजय पुरोहित
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes

लोमड़ी कूदी। फिर कूदी। फिर फिर कूदी। अंगूर तक नहीं पहुँच पाई।

चिढ़ कर बोली, "अंगूर खट्टे हैं।"

फिर एक गधा आया। अंगूर देखे। वह उछला। एक झपट्टे में अंगूर के गुच्‍छे को मुँह में भर लिया। अंगूर वाकई खट्टे थे।

गधे के मुँह से निकला, "अंगूर खट्टे हैं!"

लोमड़ी दूर से देख रही थी। हँस कर बोली, "गधा कहीं का।"

गधा गंभीरता से सोचने लगा।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts