तेरे बरसाती वादे's image
NaN min

तेरे बरसाती वादे

संजय कुमारसंजय कुमार
0 Bookmarks 75 Reads0 Likes

सूखने न दिया
तेरे बरसाती वादों ने
सागर को उम्मीदों के
ये बात अलग के
आँखें रूखी रहीं
लब सूखे।
तू आज भी
टपकता है
मेरे पक्के संकल्पों
की मोटी छत से
और मैं हथेलियों में
भर लेने का
अक्सर करता हूँ
प्रयास
ताकि चुल्लू भर ही सही
तुम में डूब जाऊँ
भीग जाऊँ
पर तुम तो ठहरे
खुश्क नीर

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts