
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes
ये बारीक़ियाँ इश्क़ की सीख कर आया हूँ;
ग़ौर फ़रमा, तुझमें ही हूँ, तेरा हमसाया हूँ।
मुझ पर एहसान बेशक ख़ुदा का काम है;
हमारी मुहब्बतों की अभी उम्र तमाम है।
ये ख़ुदा का काम तुझे करना ही होगा;
दुश्वारियों में थोड़ा दर्द सहना ही होगा।
गर घिर गया कभी दुश्मनों से ‘संजय’;
तो मेरी ख़ातिर तुझे लड़ना भी होगा।
ये बारीक़ियाँ इश्क़ की सीख कर आया हूँ;
ग़ौर फ़रमा, तुझमें ही हूँ, तेरा हमसाया हूँ।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments