तुम थोड़ा सँभलकर चलो, मैं तो अमर हूँ's image
NaN min

तुम थोड़ा सँभलकर चलो, मैं तो अमर हूँ

संजय कवि ’श्री श्री’संजय कवि ’श्री श्री’
0 Bookmarks 74 Reads0 Likes

काल से लड़ते हुए, घाव सब सहते हुए; 
गिरते हुए, उठते हुए, स्वप्न हैं गढ़ते हुए। 
अग्नि में जलते हुए, स्वयं ही मैं समर हूँ; 
तुम थोड़ा सँभलकर चलो, मैं तो अमर हूँ। 
 
हर घड़ी खड़ा हुआ, वक़्त को ललकार कर; 
यातना को मार कर, संशय असंशय पार कर। 
जीतता हूँ हार कर, इसीलिए तो निडर हूँ; 
तुम थोड़ा सँभलकर चलो, मैं तो अमर हूँ। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts