मेरे प्रेम का तिरस्कार, मुझे सहर्ष है स्वीकार's image
NaN min

मेरे प्रेम का तिरस्कार, मुझे सहर्ष है स्वीकार

संजय कवि ’श्री श्री’संजय कवि ’श्री श्री’
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

मेरे प्रेम का
तिरस्कार,
मुझे
सहर्ष है स्वीकार।
मुक्त कर दो
मोह से अपने,
टूट जाने दो
कुछ सपने।
बनने दो
मुझे साधक तुम,
मत बनो
बाधक तुम।
जाना है
मुझे लक्ष्य तक,
अमिट
अटल सत्य तक।
होने दो
कर्म-बोध अंगीकार,
वही तो है
जीवन का आधार।
मेरे प्रेम का
तिरस्कार,
मुझे
सहर्ष है स्वीकार।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts