हर घड़ी मृत्यु को जिया's image
NaN min

हर घड़ी मृत्यु को जिया

संजय कवि ’श्री श्री’संजय कवि ’श्री श्री’
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

चाहे घने अवसाद हो,
स्वप्न गढ़ते ही रहेंगे;
आँधियाँ बरसात हो,
दिए जलते ही रहेंगे।
 
अजर अमर है चेतना,
ढूँढ़ा है अर्थ, अनर्थ में;
रोकोगे कैसे तुम मुझे,
हुआ हूँ सिद्ध, 'व्यर्थ' में।
 
निःशब्दता का शब्द हूँ,
मैं अनल हूँ, शीत सा;
है ज्ञान सारे पंथ का,
भविष्य हूँ अतीत सा।
 
अव्यक्तता में व्यक्त हूँ ,
मैं आसुरी देवत्व हूँ;
मिटाओगे कैसे मुझे,
मैं श

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts