
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
ख़ालीपन
जीवन का
मन का
धन का
भरते भरते,
सब खो गया
चित्र भी
चरित्र भी
मित्र भी;
अब
निर्बल
दुर्बल
एकाकी हो,
स्वयं से निरुत्तर
शून्य में
भविष्य निहारते
यही सोचते हैं
हम कितने ग़लत थे।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments